फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभासदों ने मढ़े आरोप, कमीशन लेकर घटिया कार्य करा रहे चेयरमैन 14-56-28

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। नवसृजित नगर पंचायत माहुल में चेयरमैन के खिलाफ सभासदों ने मोर्चा खोल दिया है। नौ सभासदों ने नगर विकास मंत्री से शिकायत की है कि नगर पंचायत में चेयरमैन की ओर से मोटा कमीशन लेकर ठेकेदारों को काम सौंपा जा रहा है। निर्माण मानक के अनुरूप नहीं हो रहे हैं। इसका विरोध करे पर सभासदों को फर्जी मुकदमे में फंसाने और जानमाल की धमकी जा रही है। नगर विकास मंत्री ने डीएम को मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

नगर विकासमंत्री सुरेश खन्ना से की गई शिकायत में सभासद चंद्रभान, अनीता, सेनू, रीना, खोजू, अफरोज, महिंद्र के साथ ही वार्ड दो और आठ के सभासदों ने कई आरोप लगाए हैं। कहा कि नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में नाली, इंटरलॉकिंग, शौचालय, खड़ंजा आदि का कार्य चल रहा है। चेयरमैन बदरे आलम की ओर से निर्माण कार्यों में बड़े पैमाने पर कमीशन लिया जा रहा है। इसके कारण कार्य मानक के अनुरूप नहीं हो रहा है। गुणवत्ता की कमी के कारण कई इंटरलाकिंग छह माह में ही उखड़ गई है। विरोध करने पर फर्जी मुकदमे में फंसाने और जानमाल की धमकी जा रही है। छह सितंबर को वार्ड एक संत कबीर नगर में 100 मीटर लंबी नाली और इंटरलाकिंग की निर्माण हो रहा था। ठेकेदार पुरानी ईंट लगा रहा था। विरोध करने पर चेयरमैन अपने छोटे भाई और ठेकेदार आदि के साथ पहुंचे। विरोध करने पर जानसे मारने की धमकी दी। आठ सितंबर को वार्ड आठ के सभासद पर फर्जी मुकदमा भी करा दिया गया। सभासदों ने घटिया निर्माण का जांच कराने और चेयरमैन के खाते सीज करने की मांग की है। नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने जिलाधिकारी को मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

जांच करेगी तीन सदस्यीय टीम
आजमगढ़। नगर विकास मंत्री के निर्देश पर प्रभारी एडीएम प्रशासन आलोक वर्मा ने मामले की जांच के लिए एसडीएम फूलपुर, अधिशासी अभियंता निर्माण खंड-2 लोनिवि और ईओ माहुल के नेतृत्व में टीम गठित की है। सभी को सरकारी धन से कराये गए विकास कार्यों की जांच कर 15 दिन में रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन


नहीं थम रहा है आक्रोश
आजमगढ़। सितंबर माह में नाली और इंटरलाकिंग निर्माण को लेकर नगर पंचायत के चेयरमैन और सभासद आमने सामने आ गए थे। मामले में पहले चेयरमैन की ओर से सभासद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसके बाद सभासद ने भी चेयरमैन पर एससी-एसटी और अन्य धाराओं ने मुकदमा दर्ज कराया था। दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे पर कमीशनखोरी का आरोप लगाया गया था। नगर पंचायतों के चेयरमैन जहां सभासदों के खिलाफ मोर्च खोले हुए हैं। वहीं सभासदों का आक्रोश भी शांत नहीं हो रहा है।

सभी आरोप निराधार है। कुछ लोगों ने सरकारी जमीनों पर कब्जा किया है। अवैध प्लाटिंग कराना चाहते हैं। मैं इसे खाली कराना चाहता हूं। इसी कारण से विरोध किया जा रहा है।
विज्ञापन

बदरे आलम, चेयरमैन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें