फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब मोबाइल एप पर होंगे पुलिस से जुड़े अधिकतर कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। डिजिटल इंडिया के तहत जल्द ही मोबाइल एप के जरिए घर बैठे ही पुलिस से जुड़े ज्यादातर प्रमुख कार्य को निपटाया जा सकता है। एप के जरिए आवेदन करने के बाद रिपोर्ट लगाने के लिए दफ्तरों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। धरना प्रदर्शन, चरित्र प्रमाण पत्र, किराएदार सत्यापन सहित अन्य कार्य के लिए आवेदन करने के बाद उसे तय समय में पूरा कराना संबंधित विभाग की जिम्मेदारी हो जाएगी। उत्तर प्रदेश पुलिस तकनीकी सेवाएं, लखनऊ द्वारा सीसीटीएनएस योजना में सिटीजन सर्विसेज के लिए यूपी कॉप मोबाइल एप विकसित किया गया है। इसके जरिए आनलाइन पेमेंट गेटवे के माध्यम से अपना आवेदन कर सकते हैं। आवेदन होने पर थाना, डीसीआरबी, एलआईयू की रिपोर्ट प्रमाण पत्र आनलाइन उपलब्ध करा दिया जाएगा। पूर्व में यह व्यवस्था संबंधित थाने के लिए ही थी। इस एप के जरिए चरित्र प्रमाण पत्र, घरेलू सहायता सत्यापन, कर्मचारी सत्यापन और किराएदार सत्यापन सहित अन्य जो डीएम के यहां से जारी होना है। उसके लिए जिलाधिकारी के लिए तैयार कराए गए साफ्टवेयर को भी इससे लिंक किया गया है। ताकि विरोध/हड़ताल पंजीकरण, कार्यक्रम/प्रदर्शन निवेदन, जुलूस अनुरोध, फिल्म शूटिंग, चरित्र प्रमाण पत्र (ठेकेदारी) आदि के लिए भी अनुमति आसानी से ली जा सकती है। इसके अलावा यूपी काप एप के जरिए घर बैठे ही आनलाइन वाहन चोरी, वाहन लूट, चेन/पर्स/बैग/मोबाइल स्नैचिंग, सामान्य चोरी, नकबजनी, नाबालिग बच्चों की गुमशुदगी, लूट, डकैती, साइबर अपराध से जुड़े मामलों की शिकायत कर रिपोर्ट दर्ज कराई जा सकती है।
विज्ञापन


अपराध और अपराधियों की मिलेगी जानकारी
आजमगढ़। यूपी पुलिस द्वारा लांच किए गए मोबाइल एप के जरिए कोई भी व्यक्ति घर बैठे ही इनामी अपराधियों से जुड़ी जानकारी प्रदेश के किसी भी कोने से कोई भी ले सकता है। इसके अलावा कोई भी नागरिक बिना थाना गए 24 घंटे में विभिन्न थानों से गिरफ्तार व्यक्ति का विवरण जनपदवार एवं थानावार प्राप्त कर सकता है। एप के जरिए लापता व्यक्ति, अज्ञात शव, साइबर जागरुकता, आपातकालीन हेल्पलाइन आदि के विषय में भी पता कर सकता है।

आमजनों की सहूलियत के लिए पुलिस की यूपी काप मोबाइल एप लांच किया जा रहा। इस एप के जरिए ज्यादातर शिकायतें आनलाइन की जा सकती हैं। इनका आनलाइन निस्तारण भी कराया जाएगा। एप लांच करने की लगभग सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। जल्द ही इसे लांच कर दिया जाएगा। - नरेंद्र प्रताप सिंह, एसपी ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें