फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने किया आत्मदाह का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। केंद्र सरकार द्वारा दलित उत्पीड़न एक्ट में संशोधन के विरोध में सड़क पर उतरे अखिल भारत हिन्दू महासभा के जिलाध्यक्ष ने कलेक्ट्रेट चौराहे पर आत्मदाह का प्रयास किया। हालांकि पुलिस ने उन्हें रोक लिया और हिरासत में लेकर कोतवाली चले गए। जहां उन्हें बैठाया गया है। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बनकट जगदीश गांव निवासी विनित रंजन दुबे अखिल भारत हिन्दू महासभा के जिलाध्यक्ष हैं। केंद्र सरकार द्वारा एससी/एसटी एक्ट को और प्रभावी कर दिया है। जिसके विरोध में तमाम संगठनों के लोग आवाज बुलंद कर रहे हैं। इसीक्रम में अखिल भारत हिन्दू महासभा की तरफ से राष्ट्रपति से पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन 27 अगस्त को डीएम को सौंपा था। साथ ही मांग न पूरी होने पर आत्मदाह करने की चेतावनी दी थी। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बुधवार को महासभा के पदाधिकारी कलेक्ट्रेट चौराहे पर पहुंचे। कार्यक्रम पहले से तय होने की वजह से शहर कोतवाली पुलिस भी मुश्तैद रही। जैसे ही जिलाध्यक्ष विनित रंजन दुबे अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़कर आग लगाने का प्रयास किया कि शहर कोतवाल योगेंद्र बहादुर सिंह सहित अन्य पुलिसवालों ने उन्हें पकड़ लिया। विनित रंजन दुबे को पुलिस शहर कोतवाली में लेकर चली गई। जहां बैठाया गया है। थाने में महासभा सहित अन्य समर्थकों की भीड़ जुटी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें