फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलीथिन प्रतिबंध पर जागा प्रशासन, बैठक कर बनेगी रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। बढ़ते प्रदूषण पर रोक लगाने को लेकर पॉलीथिन पर प्रतिबंध लगाये जाने की मुहिम में अमर उजाला जुटा हुआ है। अमर उजाल के मुहिम पर जिम्मेदार विभाग भले ही न जागे हो लेकिन जिला प्रशासन जाग गया है। जिलाधिकारी ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर शासनादेश के अनुरूप पॉलीथिन पर प्रतिबंध की कवायद शुरू कराने की योजना बनायी है। बैठक में पूरी रणनीति तय होगी और फिर उसके अनुरूप कवायद शुरू की जायेगी।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने काफी समय पहले से ही 15 जुुलाई से प्रदेश में 50 माइक्रोन के पॉलीथिन के प्रयोग पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा कर दी थी। हालांकि शासनादेश जिला मुख्यालय पर देर से पहुंचा लेकिन अमर उजाला ने अपनी मुहिम की शुरूआत 15 जुलाई से ही कर दी थी। अमर उजाला की मुहिम का असर भी हुआ और जिला प्रशासन ही इस अभियान में सक्रिय हो गया। एडीएम प्रशासन नरेंद्र सिंह ने बताया कि शासना देश के अनुरूप पॉलीथिन पर प्रतिबंध को जिले में लागू कराने को लेकर जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी की अध्यक्षता में गुरुवार की शाम साढ़ पांच बजे कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आहुत की गई है। जिसमें व्यापारी बंधुुओ के साथ ही एसपी, सीडीओ, वन विभाग, सीएमओ, सभी एसडीएम और तहसीलदार, सभी क्षेत्राधिकारी, अध्यक्ष नगर पालिका, प्रदूषण विभाग, सभी ईओ नगर पालिका व नगर निकाय, जिला पूर्ति अधिकारी, खाद्यय एवं सफाई निरीक्षक, आरटीओ, सिविल सोसाइटी के सदस्यों को आमंत्रित किया गया है। सभी मौजूदगी में पॉलथिन पर प्रतिबंध को लेकर रणनीति तय की जायेगी और फिर तय रणनीति के तहत ही कवायद भी शुरू होगी।

फिलहाल 50 माइक्रोन के पॉलीथिन पर है प्रतिबंध
आजमगढ़। शासन ने जो शासनादेश जारी किया है, उसके अनुरूप 15 जुलाई से प्रदेश भर में 50 माइक्रोन के पॉलीथिन के कैरी बैग के निर्माण, निर्यात, भंडारण और उपयोग पर प्रतिबंध लगाया गया है।
विज्ञापन


15 अगस्त से प्लास्टिक के गिलास, थाली पर भी होगी रोक
आजमगढ़। वहीं शासनादेश में प्लास्टिक और थर्माकोल के गिलास, थाली, चम्मच, प्लेट पर भी रोक की बात कहीं गई है। इन चीजों पर प्रतिबंध 15 अगस्त से लगाया जायेगा। 15 अगस्त के बाद इन चीजो का प्रयोग, उत्पादन, निर्यात, भंडारण पर कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें