फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रहित में प्रतिदिन एक घंटा देने का आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आर्यमगढ़ का बाल शिविर स्थानीय शिवालिक आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज बनकट में संपन्न हुआ। इस दौरान बाल स्वयंसेवकों में देशभक्ति के भाव भरे गए। साथ ही राष्ट्रहित में प्रतिदिन एक घंटा देने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का जिला संघ चालक कामेश्वर सिंह और डा. कौशलेन्द्र मिश्र सहसंपर्क प्रमुख गोरक्ष प्रान्त ने दीप प्रज्ज्वलन कर उद्घाटन किया। विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से बाल स्वयंसेवकों में देशभक्ति के भाव भरे गए। संघ के नित्य लगने वाली शाखा के विषय में बताया गया। डॉ. कौशलेन्द्र मिश्र ने ध्रुव, प्रहलाद बनकर देश के सामने उदाहरण बनने का आह्वान किया। अवधनरायण मिश्र ने स्वयंसेवकों में आत्म अनुशासन को आवश्यक बताया। जिला कार्यवाह ओमप्रकाश पांडेय ने सबका स्वागत किया। जिला प्रचारक लालजी भाई ने सभी स्वयंसेवकों से राष्ट्र हित में प्रतिदिन एक घंटा शाखा पर रहने का मंत्र दिया। डॉ. अशोक सिंह, डॉ. परिजात बर्नवाल, डॉ. सुजीत श्रीवास्तव, विजय पाण्डेय, डॉ. जीएन बरनवाल, अनुराग सिंह, अरुण पाल, मनोज सिंह, रामनगीना पाण्डेय, गोपाल जायसवाल, नागेश पाण्डेय, राजन चौबे, शुभम सिंह, शिवशम्भू पाठक, जितेन्द्र तिवारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें