फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महामूर्ख सम्मेलन की तैयारियां पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। होली के दिन तो वैसे कई स्थानों पर होली मिलन समारोहों का आयोजन होता है। लोग एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामना देते हैं। लेकिन श्री मारवाड़ी धर्मशाला और मारवाड़ी युवा मंच के संयुक्त तत्वाधान में मारवाड़ी धर्मशाला परिसर में आयोजित होने वाला महामूर्ख सम्मेलन अपने आप में अनोखा है। विगत कई वर्षों से लगातार आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन

इस अनोखे कार्यक्रम में व्यक्ति के मूर्खता की पहचान की जाती है। जो सबसे बड़ा मूर्ख साबित होता है। उसे किसी पुरस्कार से नवाजा जाता है। इस कार्यक्रम में पूर्व में कई मंत्री शामिल होते आए हैं। पूरे समय लोगों का हंसते हुए ही बीतता है। आयोजकों का कहना है कि साल में एक बार हर व्यक्ति को मूर्खता की जांच करानी चाहिए। अगर आपके अंदर मूर्खता के कण अधिक हैं तो आप किसी को भी मूर्ख बना सकते हैं। मूर्खता के कण कम हैं तो कोई भी आपको मूर्ख बना सकता है। इसलिए अपनी मूर्खता की जांच कराएं। हम भी होली मनाएं और आप भी होली मनाएं। कार्यक्रम के शुरू करावक होंगे सटल विधा एक मां मुर्दा प्रसाद यादव, मूर्ख अतिथि होंगे पूरब कारीगर मंत्री मां भलराम यादव, गरिष्ठ अतिथि होंगे विधा एक मां बालम हड्डी, बलिष्ठ अतिथि होंगे अध्यक्ष मां हवनदाल यादव, सुखिया होंगी हीला पंचाइत अध्यक्ष मां खीरा यादव और खुखीया होंगी अन. पाप. मां जिला श्रीवास्तव। इसी तरह से गड़बड़ नामों से आयोजकों द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों को भी आमंत्रण पत्र में संबोधित किया गया है। कार्यक्रम का संचालन गीतकार वैभव वर्मा करेंगे। कार्यक्रम की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अतिथियों को आमंत्रण पत्र भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें