फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र जारी करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। राष्ट्रीय धनगर महासभा के तत्वावधान में बुधवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी धनगर के नेतृत्व में अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र बनाए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर डा.भीमराव अंबेडकर पार्क में धरना प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार धनगर समाज को संविधान में प्रदत्त अधिकारों के तहत अनुसूचित जाति के प्रमाण पत्र जारी करने का आदेश नहीं दिए जाने से प्रमाण पत्र जारी नहीं किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने 2013 से 2017 के बीच पांच शासनादेश जारी किए है। लेकिन शासनादेश का पालन न तो जिलाधिकारी और न ही तहसीलदार कर रहे है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि 18 मार्च से धनगर समाज के लोग कानपुर और लखनऊ से पदयात्रा आंदोलन की शुरुआत करेंगे। यह आंदोलन गांधीवादी तरीके से किया जाएगा। मंडल अध्यक्ष जयराम धनगर ने कहा कि धनगर जाति को 1950 से अनुसूचित जाति की सूची में दर्ज होने के बाद भी अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र जारी नहीं किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष डा. विनोद धनगर ने बताया कि धरना के बाद जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया है और शीघ्र ही जाति प्रमाण पत्र जारी किए जाने की मांग की गई है। इस अवसर पर विजय बहादुर, रामनयन धनगर, अनुराग धनगर, दिनेश, दीपदयाल, सूर्यभान, फूलबदन त्रिभुवन, राजेश, रमेश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें