पर्यवेक्षक ने पकड़ा एक नकलची, हुआ रिस्टीकेट
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा में बुधवार को मात्र एक नकलची पकड़ा गया। नकलची को पर्यवेक्षक रामशरण सिंह ने मुबारकपुर इंटर कालेज मुबारकपुर पर अनुचित साधनो का प्रयोग करते हुए पकड़ा। पर्यवेक्षक के निर्देश पर केंद्र व्यवस्थापक ने उसे रिस्टीकेट कर दिया। वहीं एडीएम प्रशासन लवकुश कुमार त्रिपाठी ने भी दयानंद सरस्वती इंटर कालेज सुराई, दशरथ इंटर कालेज सलेमपुर और बैजनाथ इंटर कालेज कादीपुर का औचक निरीक्षण किया। बोर्ड परीक्षा में बुधवार को सुबह की पाली में हाईस्कूल कंप्यूटर व इंटरमीडिएट अंग्रेजी की परीक्षा थी। सुबह की पाली में कुल पंजीकृत परीक्षार्थियों 15554 में 2751 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।