फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन अनुबंध में शिकायत पर सीडीओ ने गठित की जांच समिति

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। स्वास्थ्य विभाग से संबंधित कार्यक्रम, योजना आरबीएसके और सुपर विजन के तहत वाहन के दो वर्षीय अनुबंध की प्रक्रिया चल रही है। इस प्रक्रिया में शर्तों के विपरीत टेंडर करने की शिकायत पर मुख्य विकास अधिकारी ने इसकी जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है। जो एक सप्ताह में जांचकर अपनी आख्या उपलब्ध कराएगी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य विभाग से संबंधित योजनाओं के संचालन के लिए ई-टेंडरिंग के तहत शिवहरि ट्रवेेल्स एजेंसी रैदोपुर काली चौरा को टेंडर दिया गया। टेंटर के बाद मां शारदा टूर एंड ट्रैवेल्स एजेंसी ठेकमा के पवन चौरसिया ने सात जनवरी को शर्तों के विपरीत टेंडर करने का आरोप लगाते हुए मुख्य विकास अधिकारी को शिकायती पत्र सौंपा। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि इसमें टेंडर में समाहित कई शर्तों का उल्लंघन करते हुए जनपद में अवैध ढ़ंग से वाहनों का संचालन कराए जाने की बात की। जिसके कारण राजस्व का नुकसान होने और कई पात्र लोगों को टेंडर प्रक्रिया से बाहर होने की बात कही। उनकी शिकायत पर मुख्य विकास अधिकारी और प्रभारी जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने मंगलवार को उपायुक्त प्रशासन राज्यकर की अध्यक्षता में एआरटीओ और वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा की त्रिसदस्यीय जांच समिति का गठन किया। उन्होंने जांच समिति को एक सप्ताह के अंदर आख्या उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।
0000000000
ईं-टेंडरिंग में गड़बड़ी की शिकायत की गई थी। जिस पर इस जांच समिति का गठन किया गया है जो एक सप्ताह में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिषेक सिंह, मुख्य विकास अधिकारी/ प्रभारी जिलाधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें