फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना शुरू हुए ही जर्जर हाल में पहुंचा स्वास्थ्य केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी के लिए काम तो हो रहे है, लेकिन वास्तव में उसका लाभ ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को नहीं मिल पा रहा है। शहर से सटे मनचोभा गांव में अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का संचालन किराये के कमरे में हो रहा है, जबकि पास में ही नया भवन बना हुआ है, जो बिना शुरू हुए ही जर्जर हाल में पहुंच गया है। नये भवन में अस्पताल के न शुरू होने से ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

मनचोभा गांव जिला मुख्यालय से सटा हुआ है और जिला अस्पताल से सात किमी की दूरी पर है। मनचोभा और आसपास के ग्रामों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर वर्षो पूर्व ही स्वास्थ्य महकमा गांव में अतिरिक्त् स्वास्थ्य केंद्र का संचालन किराये के कमरे में कर रहा है। किराये के कमरे में चल रहे इस अतिरिक्त् स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों की उपस्थिति को देखते हुए शासन से वर्ष 2007-08 में गांव में दस बेड के अस्पताल का निर्माण शुरू कराया। लाखों की लागत से अस्पताल का भवन बन कर तैयार है और बिना शुरू हुए ही जर्जर हालत में पहुंच गया है। अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र आज भी किराये के ही भवन में संचालित किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा देखरेख न किए जाने से दस बेड के अस्पताल का बुरा हाल हो चुका है। खिड़की, दरवाजे धीरे-धीरे कर गायब हो चुके है। ग्रामीणों का कहना है कि दस बेड के अस्पताल भवन की शुरूआत न होने से उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। गांव निवासी सुनील कुमार, मनीष, वीरेंद्र, आलोक आदि का कहना है कि कई बार शिकायत के बाद भी स्वास्थ्य विभाग अस्पताल को नहीं शुरू करा रहा है। जल्द ही अस्पताल शुरू न होने की स्थिति में वे आंदोलन को भी बाध्य होंगे।

मनचोभा ही नहीं जिले में कुल 16 अस्पताल ऐसे है, जिन्हे कार्यदायी संस्था ने अब तक निर्माण कार्य पूरा कर हैंडओवर नहीं किया है। जिसके चलते ही विभाग इन अस्पतालों को शुरु नहीं कर पा रहा है। वैसे पूरा मामला शासन के संज्ञान में डाल दिया गया है, जहां से कार्यदायी संस्था राष्ट्रीय निर्माण इकाई वाराणसी खंड को जल्द निर्माण कार्य पूरा कर हैंडओवर करने का निर्देश दिया गया है। भवन हैंडओवर होते ही अस्पताल का संचालन शुरू करा दिया जाएगा। डॉ. एसके तिवारी, सीएमओ, आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मनोज गोंड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें