फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कार्पियो की टक्कर से युवक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
तरवां थाना क्षेत्र के गंजोर गांव के पास शनिवार की देर शाम अनियंत्रित स्कार्पियो की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। इनका शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के समय तीनों खेत की सिंचाई करके पैदल इंजन लेकर घर जा रहे थे, तभी स्कार्पियो चलाना सीख रहे युवकों ने टक्कर मार दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मृतक राजू (32) पुत्र धनई तरवां थाना क्षेत्र के गंजोर गांव का निवासी था। घायल बबलू (25), ओमप्रकाश (22) पुत्रगण मुन्नीलाल उसके पट्टीदार हैं। राजू ने अपने खेत की सिंचाई के लिए नहर में इंजन लगाया था। शनिवार की देर शाम वह बबलू और ओमप्रकाश की मदद से इंजन को खेत से पैदल लेकर घर जा रहा था। गांव के मुख्यमार्ग पर जब यह लोग जा रहे थे, तभी उधर से तेज गति से एक स्कार्पियो गुजरी। इंजन के साथ सड़क पर इन्हें देखकर चालाक आपा खो बैठा और इन्हें टक्कर मार दी। तीनों को इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां राजू की मौत हो गई। राजू घर पर रहता था। वह एक बेटे का पिता था। रविवार को परिवार के लोगों ने स्कार्पियो मालिक के बेटे के विरुद्ध केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी, लेकिन इनका आरोप है कि पुलिस चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर रही है। इस बात को लेकर लोगों में नाराजगी है। सीओ लालगंज संतोष सिंह ने बताया कि घटना में जो सच होगा। उसी के तहत कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें