फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना की तैयारियों में जु़टा प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। नगर निकाय चुनाव में मतदान का कार्य संपन्न होने के बाद जिला प्रशासन अब मतगणना की तैयारियों में जुट गया है। शनिवार को पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी, सीआरओ आलोक कुमार वर्मा और एसपीआरए नरेंद्र प्रताप सिंह ने मतगणना स्थल डीएवी पीजी कालेज का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

बताते चलें कि नगर निकाय चुनाव में मतदान के बाद अब मतगणना का कार्य एक दिसंबर को होना है। आजमगढ़ और मुबारकपुर नगरपालिका क्षेत्र की मतगणना नगर के डीएवीपीजी कालेज में होगी। इसके अलावा सभी नगर पंचायतों की मतगणना संबंधित तहसीलों में होनी है। शनिवार को मतगणना स्थल का निरीक्षण करने के लिए पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी, मुख्य राजस्व अधिकारी आलोक कुमार वर्मा, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह आदि ने डीएवीपीजी कालेज में मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद पुलिस अधीक्षक ने वहां मौजूद पुलिस अधिकारियों को बैरिकेडिंग आदि के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतगणना के दो सौ मीटर की परिधि में किसी भी प्रत्याशी के समर्थक को अंदर जाने नहीं दिया जाएगा। मतगणना के दौरान मतगणना कर्मियों, मीडिया कर्मियों, प्रत्याशियों द्वारा नियुक्त किए गए मतगणना एजेंट ही अंदर जा सकेंगे। नशे की कोई भी वस्तु अंदर ले जाने की इजाजत नहीं दी जाएगी। गेट पर ही उसकी बराबर चेकिंग करने के बाद ही किसी व्यक्ति को अंदर जाने दिया जाएगा। बिना पास के कोई अनाधिकृत व्यक्ति अंदर प्रवेश नहीं कर सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें