विगत कई वर्षों से जनपद में आजमगढ़ महोत्सव का आयोजन नहीं हो रहा है। लेकिन विगत वर्ष लखनऊ और इस वर्ष देश की राजधानी लखनऊ में इसका आयोजन किया गय है। जिसमें हरिहरपुर घराने के कलाकार अपनी प्रतिभा से लोगों को आजमगढ़ की कला से सभी का दिल जीत रहे हैं।
शनिवार को दिल्ली के एलाइंस फ्रांसिस, 72 लोधी स्टेट नई दिल्ली में हरिहरपुर घराने के कलाकारों द्वारा दो कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। जिसमें हरिहरपुर घराने के बच्चों द्वारा वोकल कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। जिसमें ऋषिकेश मिश्रा, राहुल मिश्रा, सूर्यवंश मिश्रा, नितिश मिश्रा के साथ तबले पर पुष्कर मिश्रा, हारमोनियम पर नितेश मिश्रा और सारंगी पर विवेक मिश्रा ने संगत की। जैसे ही कार्यक्रम संपन्न हुआ वहां मौजूद दर्शकों ने बच्चों की प्रतिभा को तालियां बजाकर सम्मान दिया। दूसरा प्रोग्राम ताल यात्रा का हुआ। जिसमें तबले पर पंडित विश्वनाथ मिश्रा, पंडित शंभूनाथ मिश्रा, सत्यम मिश्रा, सूरज मिश्रा, अभिनंदन मिश्रा, आकाश मिश्रा, पुष्कर मिश्रा, हारमोनियम पर रविलाल मिश्रा और सारंगी पर आशीष मिश्रा ने संगत की। कार्यक्रम के दौरान कलाकारों द्वारा लगाए गए ताल पर हर कोई वाह-वाह कर उठा। हरिहरपुर घराने के गायक अजय मिश्रा ने बताया कि जनपद में महोत्सव होने से यहां की प्रतिभा को यहीं के लोग देखते थे लेकिन दिल्ली और आदि जगहों पर इसके आयोजन से देश की कला को नई ऊंचाई मिलेगी। हमारा यह प्रयास है कि जनपद के नाम पर जो दाग लगा है अपनी कला के माध्यम से हम उसे दूर करें।