फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच में अध्यक्ष और पुस्तकालय मंत्री पद का एक-एक पर्चा खारिज

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी। तहसील क्षेत्र के श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी में छात्रसंघ चुनाव के लिए गुरुवार को पर्चों की जांच हुई। जांच में अध्यक्ष और पुस्तकालय मंत्री पद का एक-एक पर्चा खारिज कर दिया गया है। अब अध्यक्ष पद के लिए पांच, महामंत्री पद के लिए चार प्रत्याशी मैदान में बचे हैं।
विज्ञापन

जांच के बाद अध्यक्ष पद पर संतोष कुमार के ऊपर बिलरियागंज थाने में मुकदमा दर्ज होने के कारण पर्चा खारिज कर दिया गया। वहीं, पुस्तकालय मंत्री की कम उम्र के चलते रवि कौशल का पर्चा खारिज हो गया। अध्यक्ष पद पर अब पांच और महामंत्री पद के लिए चार प्रत्याशी मैदान में बचे हैं। चुनाव अधिकारी डॉ. कैलाश नाथ गुप्त और विद्यालय के प्राचार्य डॉ. राम अवध सिंह यादव ने बताया कि जांच के बाद अध्यक्ष पद पर आशीष यादव, साधना यादव, विभव चौहान, चंदन कुमार, रामरतन कुमार के पर्चे वैध पाए गए। महामंत्री पद के लिए सभी पर्चे वैध पाए गए। विनय कुमार, वृंदापति कुवंर, अजीत कुमार और रामनयन यादव चुनाव मैदान में हैं। उपाध्यक्ष पद के लिए दोनों प्रत्याशियों सुजीत कुमार और सत्य प्रकाश चौधरी के पर्चे सही मिले। पुस्तकालय मंत्री पद पर अब विशाल कुमार और अशोक यादव चुनाव मैदान में है। इस दौरान कॅालेज पर खूब गहमागहमी रही। चुनाव सात नवंबर को है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें