फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच टीम ने नहीं दी सत्यापन रिपोर्ट, नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। समाज कल्याण विभाग में 50 करोड़ के शुल्क प्रतिपूति और छात्रवृत्ति घोटाले की जांच के लिए पिछले दिनों 10 टीमों का गठन किया गया था। सभी को पांच-पांच स्कूलों की जिम्मेदारी दी गई थी। सभी को 50 कालेजों में 2008 से 2013 के दौरान छात्रवृत्ति पाने वाले छात्रों का एक प्रारूप पर सत्यापन करना था। अभी तक इस पांच टीमों की ओर से 78 फीसदी सत्यापन कर रिपोर्ट सौंपी गई है। पांच टीमों की ओर से रिपोर्ट न देने पर सीडीओ ने उन्हें नोटिस जारी किया है। जल्द से जल्द रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

जिले में समाज कल्याण, पिछड़ा वर्ग कल्याण और प्रोबेशन विभाग के विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं में वर्ष 2008 से लेकर 13 तक 150 करोड़ रुपये का घोटाला हुआ था। एक शिकायत के आधार पर सीडीओ की अध्यक्षता में गठित कमेटी ने मामले की जांच शुरू की तो लगभग तीन करोड़ के घोटाले की पुष्टी हुई, जिसमें विभिन्न थानों में चार एफआईआर दर्ज कराओई गई थी। साथ ही 50 करोड़ के शुल्क प्रतिपूति और छात्रवृत्ति घोटाले की पुष्टी हुई थी। 50 स्कूल कालेजों के छात्र ऐसे मिले जिनकी छात्रवृत्ति डीसीबी की शाखाओं में गई थी और इनके निवास, आय और अन्य प्रमाण-पत्र सभी एक क्रम में थे, जो फर्जी दिख रहे थे और घपले की पुष्टी कर रहे थे। ऐसे खातों की संख्या लगभग 66 हजार थी। पिछले माह ये छात्र जिन स्कूल कालेज से संबंधित थे उन्हें नोटिस जारी किया गया था और एक प्रारूप पर इन छात्रों का सत्यापन मांगा गया, लेकिन कालेजों की ओर से इसे नहीं दिया गया। सीडीओ अभिषेक सिंह ने मामले की गंभीरता को समझते हुए उक्त वर्षों के दौरान सभी बैंकों में जिन-जिन छात्रों के शुल्क प्रतिपूर्ति और छात्रवृत्ति के खाते खोले गए थे उन्के सत्यापन कराने का फैसला किया। इसके लिए दो-दो जिला स्तरीय अधिकारियों की 10 टीमों की गठन किया गया था। सभी को पांच-पांच कालेज दिए गए थे और एक प्रारूप पर छात्रों का भौतिक सत्यापन कराने को कहा था और जल्द रिपोर्ट देने को कहा था। टीम गठन के बाद गुरुवार तक सिर्प पांच टीमों की ओर से 78 फिसदी छात्रों का सत्यापन कर रिपोर्ट समाज कल्याण अधिकारी को दे दी गई। पांच टीमों की ओर से रिपोर्ट नहीं दी गई। सीडीओ की ओर से इनकों नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है और जल्द से जल्द रिपोर्ट देने को कहा गया है।
0000000
पांच टीमों ने 78 फीसदी छात्रों का सत्यापन कर रिपोर्ट दे दी है। रिपोर्ट न देने वाली पांच टीमों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। जल्द से जल्द रिपोर्ट देने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिषेक सिंह, सीडीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें