सगड़ी। सगड़ी तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत जीयनपुर स्थित लद्धाशाह की मजार पर 11 और 12 अक्तूबर तक लगने वाले उर्स में शामिल होने के लिए दूर-दूर से जायरीन आना शुरु कर दिए है। वहीं विभिन्न प्रकार की दूकानें, झूला आदि भी लग चुके है। बच्चे झूले का आनंद उठा रहे है।
मजार के मुजावर जायर हसन ने बताया कि लद्धा शाह बाबा की मजार पर भूत-प्रेत, जादू, टोना से ग्रसित लोग आते है। ऐसे लोग बाबा की मजार पर आने के बाद बसखारी स्थित बाबा मखदूम साहब की मजार पर जाते है। वहां जाने पर उन्हें इससे छूटकारा मिलता है। उन्होंने बताया बाबा की मजार पर आने वाले हर व्यक्ति की मुराद पूरी होती है और कष्टों से छुटकारा मिलता। उर्स के दौरान, वाराणसी, गोरखपुर, बस्ती, बलिया, बिहार, मऊ सहित दूर-दूर जगहों से लोग आतेे है। मजार के आस-पास कानपुर, बराबंकी, बहराइच, बसखारी से हलुआ, पराठा और पापड़ी के दूकानें लगा चुके है। इसके अलावा दूर-दूर के कव्वाल भी उर्स में शामिल होते है। मजार पर कव्वाली का प्रोग्राम पूरी रात चलता है। जिसे सुनाकर जायरीनों को झूमने पर मजबूर कर देते है। उर्स को देखते हुए जीयनपुर कोतवाली द्वारा मेले की सुरक्षा के लिए पुलिस बल लगा दिया गया है। वही नगर पंचायत द्वारा मजार के आस-पास साफ सफाई की भरपूर व्यवस्था कराई गई है। उर्स की व्यवस्था में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष खुरमुल्ली गुप्ता, रिजवान मेंहदी, गुलाम रब्बानी, नंद लाल यादव आदि का भरपुर सहयोग मिल रहा है।
भंडारे और कव्वाली का लोगों ने उठाया लुत्फ
सगड़ी। तहसील क्षेत्र के नरईपुर स्थित बाबा सैयद मजार पर हर वर्ष की भांति मंगलवार को उर्स के अवसर पर कव्वाली और भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें तहसील क्षेत्र के खतीबपुर गांव के कव्वाल अब्दुल जब्बार ने एक से बढ़कर एक कव्वाली पेश की।
कार्यक्रम की शुरूआत सैयद बाबा की मजार पर चादरपोशी से ह़ुई। इस दौरान अब्दुल जब्बार कौव्वाल ने कव्वाली %अपने त दिलवा क हसरत मिटइबै, चदरिया हो सैयद बाबा के चढ़ईबे% और %कौन है कौन मेरे सामने आने वाला, मारने वाले से बढ़कर है बचाने वाला% सहित एक से बढ़कर एक कव्वाली पेश कर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस मौके पर भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोगों ने शामिल होकर भंडारे का लुत्फ उठाया। इस मौके पर जय प्रकाश मौर्य, कालिका मौर्य, चंदन, पवन विश्वकर्मा, अंजनी कुमार मिश्रा आदि उपस्थित थे। ब्यूरो