फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभारी और सहायक प्रभारी अधिकारियों की तैनाती

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्र भूषण सिंह ने बताया कि नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2017 को शान्ति और निर्विघ्र रुप संपन्न कराने के लिए प्रभारी ओर सहायक प्रभारियों की तैनाती की गई है। साथ ही उन्हें आदेशित किया गया है कि वह सौंपे गए दायित्व का समय से निर्वहन करें।
विज्ञापन

नियुक्त अधिकारीगण निर्वाचन से संबंन्धत कार्यो को अल्पावधि में समयबद्ध तरीके से संपादित कराने के लिए अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को सहयोग में लगा लें। लगाए गए कर्मचारियों की सूची तत्काल प्रभारी अधिकारी मतदान कार्मिक को उपलब्ध करा दें। उन्होंने समस्त प्रभारी अधिकारी/सहायक प्रभारी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने आवंटित कार्य को राज्य निर्वाचन आयोग उप्र से प्राप्त आदेश/निर्देश और जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुरूप करेंगे। जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को वरिष्ठ प्रभारी अधिकारी मतदान/मतगणना कार्मिक, परियोजना निदेशक प्रभारी मतदान/मतगणना कर्मिक, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व प्रभारी अधिकारी वाहन एवं जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट, प्रेक्षक और जिला पूर्ति अधिकारी प्रभारी ईधन, बंदोबस्त अधिकारी प्रभारी मतपत्र, उप कृषि निदेशक प्रभारी लेखन सामग्री/मतदान सामग्री/मतदान किट, जिला विकास अधिकारी प्रभारी मतदान/मतगणना प्रशिक्षण, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी प्रभारी डाक मतपत्र, अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रणा सेवा प्रभारी मतपेटी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन प्रभारी कानून एवं शांन्त व्यवस्था/आदर्श आचारा संहिता/विभिन्न टीमें, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत प्रभारी कंट्रोल रूम एवं सूचना प्रेषण, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी को प्रभारी सांख्यकीय अधिकारी एवं सूचना प्रेषण का दायित्व सौंपा गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि इसी प्रकार जिला पंचायत अधिकारी को प्रभारी विडियोग्राफी, जिला सूचना अधिकारी को प्रभारी मिडिया, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी को प्रभारी एसएमएस मानिटरिंग एवं आईटी एप्लीकेशन, अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड लोनिवि प्रभारी टेंटेज, फर्नीचर एंव वेरिकेडिंग, अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड प्रथम को विद्युत व्यवस्था, मुख्य कोषाधिकारी को प्रभारी व्यय लेखा एवं अग्रिम यात्रा भत्ता, समस्त उप जिलाधिकारी को प्रभारी मतदाता सूची, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को शिकायत, अधिशासी अभियंता निर्माण शाखा जल निगम प्रभारी पेयजल एवं सफाई व्यवस्था और मुख्य चिकित्साधिकारी को प्रभारी अधिकारी को चिकित्सा व्यवस्था बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें