फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ से भी है भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष का नाता

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी द्वारा गाजीपुर जनपद की सैदपुर तहसील के पखनपुर गांव निवासी, चंदौली सांसद और मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डा. महेंद्र नाथ पांडेय को नया भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति से जिले के भाजपा कार्यकताओं में हर्ष व्याप्त है।
विज्ञापन

नए प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्र नाथ पांडेय का जिले से भी गहरा नाता है। नगर के कटरा मुहल्ले में डा. महेंद्र नाथ पांडेय की ससुराल है। भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर उनकी ससुराल में भी हर्ष व्याप्त है। सबसे ज्यादा खुशी जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में देखने को मिल रही है। क्योंकि कार्यकर्ताओं का मानना है कि डा. मवेंद्रनाथ एक कार्यकर्ता के रूप में कार्य करते हुए इस मुकाम पर पहुंचे। उन्हें उम्मीद है कि अब कार्यकताओं के दर्द को सुनकर उनका निस्तारण किया जाएगा। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद राय का कहना है कि डा. महेंद्र नाथ पांडेय एक अच्छे संगठनकर्ता और कार्यकर्ता रहे हैं। वह हमेशा संगठन से जुड़े रहे। उन्होंने पार्टी में कार्यकर्ता के रूप में अपना सफर शुरू किया था। उनके प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने से संगठन को विस्तार मिलेगा और प्रदेश में भारतणीय जनता पार्टी को मजबूती मिलेगा। पूर्व जिलाध्यक्ष सहजानंद राय ने कहा कि डा. महेंद्र नाथ पांडेय उप्र में भाजपा कार्यकर्ताओं के चहेते हैं। क्योंकि उनका ज्यादा समय कार्यकर्ताओं के बीच गुजरा है। वह कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर चुके हैं इसलिए कार्यकर्ताओं की बातों को सुनेंगे। उनके प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने से उप्र में भाजपा को मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें