फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलनिकासी के लिए काटी सड़क, पाटना भूले

विज्ञापन
विज्ञापन
ठेकमा। ब्लाक स्थित डाक बंगला रोड को जलनिकासी के लिए सिंचाई विभाग ने चार दिन पूर्व काट दिया। जलनिकासी होने के बाद सिंचाई विभाग ने सड़क पर बने गड्ढ़े को नहीं पाटा। जिससे आने-जाने वालों को काफी परेशानी हो रही है। लोगों ने सिंचाई विभाग से खोदी गई सड़क को भरवाकर समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

बता दें कि पूर्व में हुई बरसात के कारण सिंचाई विभाग की कालोनी में जलभराव हो गया था। पानी की निकासी नहीं हो रही थी। इस पर सिंचाई विभाग ने डाक बंगला रोड को चार दिन पूर्व काट दिया। जिससे चार और दो पहिया वाहनों का आगमन बंद हो गया। पैदल और साइकिल सवार किसी तरह से आ-जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री दुर्गेश सेठ ने बताया कि बारिश के पानी को सिंचाई विभाग की कालोनी से निकालने के लिए डाक बंगला रोड को खोदकर नाली बनाई गई। इसके बाद कालोनी से जलभराव समाप्त हो गया। चार दिनों से लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है। उन्होंने बताया कि इस संबध उपजिलाधिकारी मार्टीनगंज सहित खंड विकास अधिकारी से शिकायत की गई। लेकिन अभी तक सड़क को भरा नहीं गया। उन्होंने कहा कि यदि जल्द सड़क को भरा नहीं गया तो हम लोग आंदोलन को बाध्य होंगे। वहीं सिंचाई विभाग के एसडीओ द्वितीय दयानंद ने कहा कि बारिश के बाद सिंचाई कालोनी में जलभराव हो गया था। कर्मचारियों के घरों में पानी घुस रहा था। इस कारण सड़क को काटना पड़ा। उन्होंने कहा कि सड़क को बनवाने के लिए पीडब्लूडी विभाग को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें