फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी के विरोध में दूसरे दिन भी हथकरघा और पावरलूम रहे बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
मुबारकपुर(ब्यूरो)। रेशमी वस्त्र उद्योग व्यपार मंडल के आह्वान पर जीएसटी के विरुद्ध पांच दिवसीय बंदी के दूसरे दिन मंगलवार को हथकरघा व पावरलूम कारखाने बंद रहे। लेकिन मंगलवार को साप्ताहिक बंदी के चलते बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। वहीं व्यवसायियों ने बैठक कर सरकार की नीतियों को बुनकर विरोधी बताया।
विज्ञापन

बता दें कि भारत सरकार द्वारा रेशमी वस्त्र उद्योग व कारोबार पर लगाए गए जीएसटी क़ानून का विरोध करते हुए मुबारकपुर के सभी व्यवसायियों ने विरोध ने सोमवार से पांच दिवसीय बंदी का एलान किया था। बंदी के दूसरे दिन मंगलवार मुबारकपुर में साप्ताहिक बंदी रही और व्यवसायियों ने अपना कारोबार और कारखाने बंद रखे। साड़ी व्यवसाई अम्मार अदीबी, हाजी इफ़्तेख़ार अहमद, इफ़्तेख़ार अहमद मोनीम जी, हाजी सईदुल्लाह, जमीर अहमद, हाजी मुहम्मद अकरम ने सरकार को बुनकर विरोधी बताया। कहा कि सरकार बुनकरों के व्यवसाय को बढ़ावा देने के बजाय बर्बाद करने पर तुली है और जबरन जीएसटी क़ानून को थोपना चाहती है, यदि इस कारोबार को जीएसटी के दायरे से दूर नहीं रखा गया तो यह उद्योग दम तोड़ देगा और बुनकर व मजदूर समाज के सामने रोजी-रोटी की समस्या बढ़ जाएगी और बुनकर समाज भुखमरी की कगार पर पहुंच जाएगा। उधर बंदी के कारण बुनकर मजदूर अपने परिवार के जीविकोपार्जन के लिए चिंतित दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें