सगड़ी (ब्यूरो)। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के बेरमा गांव में सोमवार की शाम तीन बच्चों की मां पड़ोस के रहने वाले दो बच्चों के पिता के साथ फरार हो गई। पत्नी को घर में न पाकर पति ने काफी खोजबीन की जब पता नहीं चला तो पति ने जीयनपुर कोतवाली में पड़ोसी के खिलाफ पत्नी को भगाने की तहरीर दी। जीयनपुर पुलिस ने दोनों प्रेमियों की तलाश में जुट गई हैं।