फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बातचीत के जरिए तीन मामलों का निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। पुलिस लाइन सभागार में रविवार को एसपी सिटी सुभाष चंद्र गंगवार की अध्यक्षता में कार्यक्रम प्रोजेक्ट नई किरण का आयोजन किया गया। जिसमें आपसी बातचीत के जरिए तीन दंपतियों के बीच उपजे विवाद को सुलझा लिया गया। यह परिवार अब पुन: साथ रहने को राजी हो गया।
विज्ञापन

एसपी सिटी सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि कार्यक्रम में रविवार को कुल 26 मामलों की सुवाई होनी थी। लेकिन दोनों तरफ के महज आठ लोग ही आ सके। इनमें से बातचीत के जरिए तीन मामलों को सुलझा लिया गया। शेष अगली सुनवाई के लिए टाल दिया गया। एसपी सिटी ने बताया कि अब इस कार्यक्रम में जिन लोगों की फाइलें लगेंगी। उन्हें संबंधित थाने के बीट के सिपाही के माध्यम से सूचना दी जाएगी। जिनके मामले सुलझा लिए गए हैं। उनका हालचाल भी सिपाहियों के माध्यम से लिया जाएगा। जो लोग मामला सुलझ जाने के बाद भी विवाद करेंगे। उनके विरुद्ध केस दर्ज कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें