फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन शक्ति के तहत चुनी जाएंगी 100 रोल मॉडल

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए शासन की ओर से चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत 100 रोल मॉडल का चयन किया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी ने इसकी जिम्मेदारी 18 अधिकारियों को सौंपी है। यह विभाग सामाजिक और महिला संगठन, समाज के जागरूक लोगों की मदद से रोल मॉडल का चयन करेंगे।
विज्ञापन

सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला ने बताया कि ऐसी बालिकाओं या महिलाओं का चयन किया जाएगा जो विभिन्न क्षेत्रों में समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी है। कठिन परिस्थितियों से निकल कर उद्देश्यों की पूर्ति में सफलता पाई है। ऐसी बालिकाएं एवं महिलाएं जिन्होंने महिला सशक्तिकरण, भ्रूण हत्या रोकने, उद्यमिता, शिक्षा, महिला अपराध रोकने इत्यादि क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य किया है वह रोल मॉडल के रूप में चयनित की जाएंगी। जिन अधिकारियों को रोल मॉडल के चयन की जिम्मेदारी सौंपी गई है उसमें एडीएम प्रशासन, सभी एसडीएम, डीडीओ, सीएमओ और एसीएमओ, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, सभी बीडीयो, जिला कृषि अधिकारी, सभी ईओ, बेसिक, माध्यमिक एवं उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारी, डीसी एनआरएलएम, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, पंचायती राज अधिकारी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें