फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 मीटर दौड़ में रविंद्र, 200 में रामप्रवेश्ा ने मारी बाजी

Tue, 19 Jan 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सेठवल स्थित राजेंद्र स्मारक इंटर कॉलेज के मैदान में खंड स्तरीय ग्रामीण खुली खेलकूद प्रतियोगिता आयोजन रविवार को हुआ।  प्रतियोगिता की शुरुआत 100 मीटर की दौड़ से हुआ। इमसें सेठवल के रविंद्र यादव को प्रथम, भगवानपुर के उमेश यादव को दूसरा और भीटी के संजय यादव तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन



बालिका वर्ग में भगहां की गरिमा पाल प्रथम, रुदरी की करुणा सिंह को दूसरा, तिलमापुर की चंदा यादव को तीसरा स्थान मिला। 200 मीटर की दौड़ बालक वर्ग में भगवानपुर के रामप्रवेश यादव प्रथम, सेठवल के उमेश यादव दूसरे, हेगरपुर के अरविंद सरोज तीसरे स्थान पर रहे।


3000 मीटर दौड़ बालक वर्ग में भीमसेनुपर के राकेश यादव, 1500 मीटर की दौड़ में खैरा के अवधेश यादव, 800 मीटर दौड़ में सेठवल के रामप्रवेश यादव ने बाजी मारी। बालिका वर्ग के 800 मीटर दौड़ में करुणा सिंह प्रथम रहीं।
विज्ञापन



वालीबाल बालक वर्ग में कोटिला और बालिका वर्ग में रुदरी को प्रथम स्थान मिला। जबकि कबड्डी बालक वर्ग में रानी की सराय और बालिका वर्ग में सेठवल की टीम अव्वल रही। गोला क्षेपण में काजी भीटी के नरेंद्र भारद्वाज, लंबी कूद में सेठवल के रविंद्र यादव प्रथम रहे।


बालिका वर्ग की लंबी कूद में गरिमा पाल, डिसक्स थ्रो में नरेंद्र भारद्वाज प्रथम रहे। कुश्ती के 55 किलो वर्ग में उमेश राजभर, 60 किलो वर्ग में सुनील यादव, 66 किलो वर्ग में रविंद्र यादव, 74 किलो वर्ग में पंकज यादव प्रथम रहे।


भारोत्तोलन के 85 किलो वर्ग में अनिल सोनकर, 90 किलो वर्ग में भोला अव्वल रहे। अंत में पूर्व जिला युवा कल्याण अधिकारी कृष्ण राय ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। समापन पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी श्रीबंश पांडेय ने आभार जताया। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें