कोरोना संक्रमण ने जिले में सोमवार को बड़ी छलांग लगाया है। सोमवार को एक मुश्त 10 नए संक्रमित मिले है। इसके बाद जिले में अब तक मिले कोरोना संक्रमितों का आकड़ा 20 हजार के पार पहुंच गया है। कोरोना तेजी से पांव पसार रहा है, वहीं लापरवाही भी जारी है।
इन दिनों नगरीय निकाय चुनाव का शोर चल रहा है। वहीं कोरोना संक्रमण भी अब बम-बम बोलने लगा है। सोमवार को जिले में कुल 222 लोगों की जांच हुई। जिसमें 10 की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। सभी को होम आईसोलेट करा दिया गया है। सीएमओ डॉ. आई एन तिवारी ने बताया कि सोमवार को 10 नए संक्रमित मिलने के बाद एक्टिव केसों की संख्या बढ़ कर 32 पर पहुंच गई है। वहीं अब तक जिले में मिले कोरोना संक्रमितों की संख्या भी 20 हजार की संख्या को पार करते हुए 20003 पर पहुंच गया है। जिसमें 19729 पूरी तरह से स्वस्थ्य हो चुके है। वहीं अब तक कोरोना से जिले में 242 की मौत हुई है। कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है तो वहीं लापरवाही जस की तस है। कहीं भी सामाजिक दूरी व मास्क का प्रयोग होता नहीं दिख रहा है। आम जनता की यह लापरवाही कभी भी भारी पड़ सकती है। एक दिन में एक मुश्त 10 नए संक्रमितों का मिलना किसी बड़े खतरे की ओर इशारा कर रहा है। ऐसे में कोरोना गाइड लाइन का पालन जरूरी हो गया है।
- मनोज गोंड