आजमगढ़। जनपद में मिले नये संक्रमितों के बाद जहां 10 नये कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं, वहीं 14 दिन के भीतर कोई नया पुष्ट रोगी नहीं मिलने पर 26 कंटेनमेंट जोन खत्म कर दिए गए हैं। जिला मजिस्ट्रेट राजेश कुमार ने निर्देश का अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।
जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि 23 जुलाई को नये संक्रमितों के मिलने के बाद मोहल्ला नूरपुर बुतात मुबारकपुर, राजस्व ग्राम जोरईनामी सदर, राजस्व ग्राम पठखौली सदर, राजस्व ग्राम बेलईसा सदर, मारवाड़ी धर्मशाला के बगल में मोहल्ला कटरा नगर पालिका आजमगढ़, मुख्य चौक से दक्षिण मदर कांवेंट स्कूल तक राजस्व ग्राम बूढ़नपुर, मजरा अमानपुर राजस्व ग्राम उबारपुर लखमीपुर लालगंज, अनुसूचित जाति बस्ती राजस्व ग्राम दोस्तपुर निजामाबाद, राजस्व ग्राम धोरठ सदर और मजरा राय बस्ती राजस्व ग्राम मुहम्मदपुर खास सगड़ी का सम्पूर्ण क्षेत्र कन्टेनमेंट जोन होगा। प्रोटोकाल का शत प्रतिशत अनुपालन किया जाएगा। अन्दर एवं बाहर किसी भी व्यक्ति, वाहन इत्यादि को आवागमन की अनुमति नहीं होगी।वहीं, पिछले 14 या उससे अधिक दिनों से कोविड-19 का कोई पुष्ट रोगी न चिन्हित होने के कारण राजस्व ग्राम उदयभानपुर सदर, मतलूबपुर अहरौला, राजस्व ग्राम गन्धुवई निजामाबाद, राजस्व ग्राम नेवादा सगड़ी, राजस्व ग्राम खुरचन्दा फूलपुर, राजस्व ग्राम चकमकसूदजहा फूलपुर, राजस्व ग्राम गिड़उर लालगंज, मोहल्ला हसनपट्टी जीयनपुर, मोहल्ला नवोदय नगर जीयनपुर, विश्वकर्मा बस्ती बहाउद्दीनपुर फूलपुर, अनुसूचित जाति बस्ती रूदरी सदर, सोनकर बस्ती कयामुद्दीनपट्टी निजामाबाद, राजस्व ग्राम मनिकाडीह सगड़ी, राजस्व ग्राम जोकहरा सगड़ी, राजस्व ग्राम बम्हौर सदर, राजस्व ग्राम हरिकिशुनपुर सदर, राजस्व ग्राम लोहरा बूढ़नपुर, राजस्व ग्राम चकलालधर, सदर, राजस्व ग्राम बेलागर सदर, राजस्व ग्राम औरंगाबाद मार्टिनगंज, राजस्व ग्राम मेहमौनी निजामाबाद, जहीरूद्दीनपुर जीयनपुर, राजस्व ग्राम रायपुर सारंग कूबाखास लालगंज, बाजार खास जीयनपुर, आवासीय परिसर पुलिस चौकी लालगंज और गोला बाजार लालगंज के हाटस्पाट को बंद करते हुए कन्टेनमेंट जोन की कार्यवाही समाप्त की गई है।