फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: दस एमवीए के ट्रांसफाॅर्मर में आई खराबी, 35 गांवों की बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबारी। फूलपुर उपकेंद्र पर लगा 10 एमवीए का ट्रांसफाॅर्मर खराब होने से दर्जनों गांवों की आपूर्ति ठप है। सोमवार की रात से ही इंजीनियर ट्रांसफाॅर्मर की मरम्मत में लगे रहे। लेकिप मंगलवार दोपहर बाद तक इंजीनियरों को सफलता नहीं मिली थी।
विज्ञापन

फूलपुर स्थित 33/11 विद्युत उपकेंद्र के एक नंबर ट्रांसफाॅर्मर से अंबारी, नार्थ ईस्ट सहित लगभग 35 गांव में विद्युत आपूर्ति के लिए दस एमवीए का ट्रांसफाॅर्मर लगा है। कुछ दिन पहले से इस ट्रांसफाॅर्मर को सुरक्षित रखने के लिए कूलर भी लगाया गया। इंजीनियर कूलर से ट्रांसफाॅर्मर को ठंडा रखने का प्रयास करते रहे। लेकिन सोमवार की रात में ट्रांसफाॅर्मर अधिक लोड नहीं सह सका और खराब हो गया।
सोमवार रात से ही जेई, एक्सईएन की निगरानी में मरम्मत का कार्य चल रहा है। जिले से टेक्निकल टीम भी पहुंची। मंगलवार तक ठीक नहीं हो सकी। जेई मनीष कुमार ने बताया कि ट्रांसफाॅर्मर में टेक्निकल फाल्ट है। टीम इसे ठीक करने में जुटी है। अधिशासी अभियंता विद्युत फूलपुर अजय कुमार मौर्य ने बताया कि जल्द ही ट्रांसफाॅर्मर सही कर आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें