फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: छापामार कर 10 मजदूरों को छुड़ाया, बिलासपुर रवाना किया

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौला। थाना क्षेत्र के चौफाल पूरा दुबे स्थित एएस ईंट-भट्ठे पर मजदूरों को बंधुआ बनाए जाने की शिकायत पर श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने छापा मारा। यहां भट्ठा मालिक से पूरी पूछताछ की। यहां से 10 मजदूरों को मुक्त कराकर रास्ते का खर्च और किराया देकर उनके घर छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के लिए रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ राज्य के बिलासपुर जिला निवासी शिवा सोनी ने डीएम से ऑनलाइन आईजीआरएस के माध्यम से शिकायत की थी। जिलाधिकारी के निर्देश पर शनिवार को आजमगढ़ के श्रम प्रवर्तन अधिकारी रोहित प्रताप सिंह, सहयोगी श्रम प्रवर्तन अधिकारी मो. नजरे आलम और एएचटी (मानव तस्करी रोधी यूनिट) प्रभारी प्रदीप कुमार मौके पर पहुंचे। यहां उन्होंने भट्ठा संचालक शाहनवाज अहमद और ज्योति सिंह से मामले में विस्तार से पूछताछ की। श्रम प्रवर्तन अधिकारी रोहित प्रताप सिंह ने बताया की छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी शिवा सोनी की ऑनलाइन शिकायत पर टीम यहां पहुंची है। शिकायत थी कि भट्ठे पर एक दर्जन मजदूरों को बंधुवा बनाकर काम कराया जा रहा है। उनका भुगतान नहीं दिया जा रहा है। यहां मामला निकलकर यह सामने आया की मजदूर अभी एक सप्ताह पहले ही यहां पर आए हैं और मजदूरों को लाने वाला ठेकेदार कोमल कुर्रे भट्ठा संचालक से 3.20 लाख रुपये मजदूरों को देने के नाम पर लिया है लेकिन मजदूरों को भुगतान नहीं किया। मजदूरों ने बताया कि अब ठेकेदार का फोन भी नहीं उठ रहा है। जब यहां शिकायतकर्ता शिवा सोनी के बारे में मजदूरों से पूछताछ किया गया तो मजदूरों ने उसे जानने से इंकार कर दिया। टीम ने बताया कि सभी मजदूरों को उनके घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें