फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सपा में शामिल होना चाहती थीं उमा भारती'

विज्ञापन
विज्ञापन
सूबे के नगर विकास मंत्री आजम खां ने भाजपा नेता उमा भारती के केंद्र में एनडीए की सरकार बनने पर यूपी की सरकार गिराने के सवाल पर कहा कि उमा भारती तो खुद ही सपा में आने की इच्छा जता चुकी हैं।
विज्ञापन


उमा भारती ने कुंभ मेले के दौरान उनसे मुलाकात कर सपा में आने की इच्छा जताई थी।
Trending Videos

सबूत के तौर पर पेश की सीडी

चुनाव आयोग के फंदे में फंसे कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खां ने एक बार फिर आयोग और कांग्रेस को निशाने पर लिया। कहा कि उन पर जो कार्रवाई हुई है वह सोची-समझी साजिश का हिस्सा है।

उन्होंने कारगिल युद्ध मुद्दे पर दिए गए बयान को सच साबित करने के लिए अब 40 मिनट की सीडी मीडिया के सामने पेश की। विवादित बयान देने के बाद आयोग के निशाने पर आए मो. आजम खां ने अब चुनाव आयोग को ही निशाने पर ले रखा है।
विज्ञापन

आयोग पर जमकर बरसे आजम

उन्होंने आयोग की कार्रवाई पर रविवार को सवालिया निशान लगाते हुए कांग्रेस के इशारे पर कार्रवाई का आरोप लगाया था। सोमवार को आजम फिर आयोग पर बरसे।

कहा कि कुछ अखबारों में छपा है कि उन्होंने आयोग को जवाब नहीं दिया है, जबकि वह जवाब दाखिल कर चुके हैं। उसकी रिसीविंग भी उनके पास है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें