फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: सरयू में स्नान करते समय डूबा युवक, दोस्तों के साथ नागेश्वर नाथ मंदिर में जलाभिषेक करने आया था

Mon, 21 Jul 2025 12:22 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

अयोध्या में सरयू में स्नान करते समय एक युवक डूब गया। वह दोस्तों के साथ नागेश्वर नाथ मंदिर में जलाभिषेक करने आया था। इससे पहले जल लेने और स्नान के लिए गया था।  
विज्ञापन
युवक डूबा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के अयोध्या में रविवार रात सरयू स्नान के दौरान एक युवक डूब गया। गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश कराई जा रही है। अभी तक उसका शव बरामद नहीं हो सका है। वह दोस्तों के साथ सोमवार को नागेश्वर नाथ मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए आया था। सूचना पर घरवाले मौके पर पहुंचे हैं।

विज्ञापन


डूबने वाला युवक खलीलाबाद के बाढ़ग्राम निवासी शिवम वर्मा (18) बताया जा रहा है। सुबह जलाभिषेक करने के लिए रात करीब 2.00 बजे सरयू नदी में नहाने और जल लेने गया था। नहाते समय वह गहराई में जाने से डूब गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें