फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: बहन को न्याय दिलाने हाईटेंशन टावर पर चढ़ा युवक

Thu, 23 Jul 2026 10:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
टॉवर पर चढ़ा अंबेडकरनगर का युवक।
विज्ञापन
मया बाजार। एक युवक अपनी बहन को न्याय दिलाने की मांग करते हुए बृहस्पतिवार शाम हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और उसे सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास देर शाम तक करते रहे।
विज्ञापन

बीबीपुर रंडोली निवासी सभाजीत निषाद का आरोप है कि उसकी बहन के साथ छेड़खानी हुई थी, लेकिन उसे न्याय नहीं मिला। सभाजीत ने बताया कि वह पहले कटेहरी विधायक से भी मिला था, पर कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई। उसने गोसाईगंज के पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी को मौके पर बुलाने की मांग की। घटना स्थल पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए, जिससे कुछ देर के लिए तनावपूर्ण स्थिति बन गई। पुलिस और प्रशासन लगातार युवक को समझाने का प्रयास करते रहे।
भीटी थानाध्यक्ष कृष्ण बलि सिंह ने बताया कि युवक की बहन से संबंधित मामले में आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। न्यायालय में चार्जशीट भी दाखिल की जा चुकी है। उन्होंने यह भी बताया कि आरोपी थाने का हिस्ट्रीशीटर है। प्रभारी निरीक्षक महराजगंज देवेंद्र सिंह ने बताया कि देर रात तक युवक को टॉवर से उतारने की कोशिश की जाती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें