फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, नौ नामजद

Thu, 23 Jul 2026 09:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। कोतवाली अयोध्या के कुढ़ा केशवपुर, पुजारी का पुरवा में रंजिश में एक युवक पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। घटना में गंभीर रूप से घायल युवक को परिजनों ने मेडिकल कॉलेज भिजवाया, जहां उसका इलाज किया गया। पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

एफआईआर में गांव निवासी रोहित ने बताया कि बुधवार की शाम करीब सात बजे उनका भाई सौरभ घर से दर्शननगर बाजार गया था। इसी बीच रांजिश में विपक्षी सुनील यादव, आदित्य यादव, दिनेश यादव, सुरजीत यादव, मोहित यादव, राहुल यादव, विजय यादव, मुकेश यादव और बंटी यादव अपने साथियों के साथ उनके भाई को रोक लिया।
उसे गाली देने लगे तो वह वहां से भागने लगा, जिसे आरोपियों ने गौतमबुद्ध राजकीय महाविद्यालय के पास उसे रोककर जानलेवा हमला कर दिया। उसका सिर कई जगह फट गया और खून बहने लगा, जिससे वह मौके पर बेहोश हो गया। वह लोग मौके पर गए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके जांच की जा रही है। पीड़ित का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। इसके आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें