फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: अवध विश्वविद्यालय की चित्रकला कार्यशाला में निखर रहीं युवा प्रतिभाएं

Mon, 11 May 2026 10:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
ललित कला विभाग में चित्रकारी करते विद्यार्थी।
विज्ञापन
अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय के ललित कला विभाग एवं राज्य ललित कला अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 20 दिवसीय ग्रीष्मकालीन चित्रकला कार्यशाला के चौथे दिन विद्यार्थियों की सृजनात्मकता कैनवास पर जीवंत होती नजर आई। सोमवार को आयोजित सत्र में एक्रिलिक कलर तकनीक और क्रिएटिव कंपोजीशन पर विशेष प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन


कार्यशाला की संयोजक डॉ. सरिता द्विवेदी ने प्रतिभागियों के कार्यों का अवलोकन करते हुए कहा कि छात्र-छात्राओं ने एक्रिलिक रंगों के माध्यम से कैनवास और पेपर पर अपनी मौलिक कल्पनाओं को उकेरा। मुख्य प्रशिक्षक एवं आयोजन सचिव डॉ. रीमा सिंह ने विद्यार्थियों को एक्रिलिक रंगों के प्रयोगात्मक उपयोग की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक्रिलिक माध्यम को जलरंग और तैलरंग दोनों शैली में प्रयोग किया जा सकता है। कार्यशाला में 75 से अधिक प्रशिक्षार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें