फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: कृषि विवि में मिलेगा श्रीअन्न से बने व्यंजनों का स्वाद

Fri, 19 Apr 2024 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
कुमारगंज। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय की ओर से तैयार किए जाने वाले श्रीअन्न के व्यंजनों का स्वाद अब सभी लोग चख सकेंगे। इसकी बिक्री के लिए शुक्रवार को विक्रय केंद्र का उद्घाटन कुलपति डा. बिजेंद्र सिंह ने किया। मुख्य परिसर स्थित भारतीय स्टेट बैंक के पास इस केंद्र का निर्माण किया गया है।
विज्ञापन

इस केंद्र से मोटे अनाज से बने व्यंजनों के अलावा मौसम आधारित पकवानों का भी लोग आनंद ले सकेंगे। सामुदायिक महाविद्यालय की अधिष्ठाता डाॅ. साधना सिंह ने बताया कि यह विक्रय केंद्र विश्वविद्यालय कार्य दिवस में 01:00 बजे से 03:00 बजे तक खुला रहेगा। केंद्र पर सावां का लट्ठा 30 रुपये में 100 ग्राम, बाजरे का लड्डू 60 रुपये में 100 ग्राम, मिक्सड मिलेट नमकीन 37 रुपये में 100 ग्राम, रागी की इडली 30 रुपये में 100 ग्राम के हिसाब से मिलेगी।
उन्होंने बताया कि गर्मी से बचने के लिए मट्ठा, नींबू पानी के अलावा ग्रीन टी, चाय की भी बिक्री होगी। विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं, शिक्षक, कर्मचारी के अतिरिक्त बाहरी लोगों के लिए भी इस केंद्र पर सुविधा उपलब्ध रहेगी। सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय में छात्र छात्राओं एवं किसानों को लंबे समय से श्री अन्न से बने उत्पादों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें