फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: दो निरीक्षक व 23 उप निरीक्षकों के कार्य क्षेत्र बदले

Fri, 08 Mar 2024 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार देररात एसएसपी राजकरन नय्यर ने दो निरीक्षकों समेत 23 उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल करते हुए नवीन तैनाती दे दी। सभी को नवीन तैनाती स्थल पर अविलंब कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


बुधवार देरशाम जारी आदेश के मुताबिक निरीक्षक संतोष उपाध्याय को कोतवाली नगर से निरीक्षक अपराध तारुन, अमरेंद्र बहादुर सिंह को पुलिस लाइन से निरीक्षक अपराध थाना कैंट बनाया गया है। उपनिरीक्षक रजत पांडेय को चौकी प्रभारी रामनगर, विकास गुप्ता को चौकी इंचार्ज अलीगढ़, धर्मेंद्र कुमार सिंह को चौकी इंचार्ज हवाई पट्टी से सहादतगंज की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं, सुरेश कुमार पटेल को चौकी इंचार्ज औद्योगिक क्षेत्र, जितेंद्र सिंह को मीरनघाट, अजीत कुमार पासवान को चौकी संयुक्त निदेशालय दर्शननगर, स्वतंत्र मौर्या को भदरसा, प्रवीण मिश्रा को हैरिंग्टनगंज, दिवाकर को मां कामाख्या देवीधाम चौकी प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन


अनुराग पाठक को सुचित्तागंज, आलोक कुमार सिंह को पूराबाजार, धर्मेंद्र कुमार मिश्रा को चौक, सुरेश गुप्ता को सिविल लाइन, गोविंद अग्रवाल को सत्तीचौरा, महेंद्र प्रताप सिंह को हवाईपट्टी, संजय कुमार को थाना तारुन, प्रमोद कुमार गुप्ता को रामजन्मभूमि सुरक्षा ड्यूटी, महेंद्र सरोज को हैदरगंज, देवपाल सिंह को प्रभारी विधि प्रकोष्ठ, राकेश चंद्र को पेशी कला, दीनेंद्र सिंह को रामजन्मभूमि सुरक्षा ड्यूटी, रवींद्र सिंह को इनायतनगर व रामप्रकाश सिंह को कोतवाली बीकापुर में तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें