फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: 16 जिलों में कैंसर की रोकथाम के लिए होगा सर्वे

Fri, 08 Mar 2024 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की ओर से कैंसर की रोकथाम व अनुसंधान के लिए पहल की गई है। इसके लिए पहले चरण में अयोध्या समेत प्रदेश के 16 जिलों में सर्वे होगा। टीमें चयनित अस्पतालों में जाकर कैंसर समेत अन्य गंभीर बीमारियों की स्क्रीनिंग, जांच व इलाज आदि से संबंधित जानकारी जुटाएंगी। एनएचएम के मिशन निदेशक ने इस संबंध में सीएमओ को पत्र लिखकर नोडल अधिकारी नामित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


जिले में कैंसर से संबंधित इलाज की व्यवस्था अब तक नहीं है। मेडिकल कॉलेज, जिला महिला अस्पताल समेत अन्य अस्पतालों में जांचों की भी समुचित व्यवस्था नहीं है। समय पर रोग की जानकारी नहीं हो पाती है जिससे रोगियों को गंभीर परिणाम भुगतना पड़ता है। अब इस रोग की रोकथाम व आवश्यक निदान के लिए आईसीएमआर ने पहल की है।

इसके लिए अयोध्या समेत 16 जिलों में चयनित सीएचसी-पीएचसी व जिला अस्पतालों में सर्वेक्षण किया जाएगा। प्रधान अन्वेषक डॉ. प्रशांत कुमार सिंह को उत्तर प्रदेश टीम की कमान सौंपी गई है। सर्वेक्षण टीम में डॉ. दीपाली चानू सनासम, डॉ. संदीप, इजाजुल हसन, हिमांशु शर्मा व दिव्या शर्मा शामिल हैं। आईसीएमआर की निदेशक डॉ. शालिनी सिंह ने एनएचएम की मिशन निदेशक डॉ. पिंकी जोवेल को पत्र लिखकर सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन




इन जिलों में होगा सर्वेक्षण
अयोध्या, मुजफ्फरनगर, रामपुर, गौतमबुद्धनगर, आगरा, बदायूं, लखीमपुर खीरी, लखनऊ, औरैया, ललितपुर, प्रतापगढ़, गोंडा, गोरखपुर, आजमगढ़, जौनपुर व मिर्जापुर।



अयोध्या की इन सीएचसी-पीएचसी पर होगा सर्वे

मार्च के आखिरी सप्ताह तक आएगी टीम
सूत्रों के अनुसार यह सर्वे गौतमबुद्धनगर से शुरू हुआ है। सोमवार को टीम शाहजहांपुर पहुंचेगी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश से होकर लखनऊ में सर्वे होगा। इसके बाद 20 मार्च तक टीम के अयोध्या पहुंचने की उम्मीद है।


मिशन निदेशक की ओर से पत्र प्राप्त हुआ है। इसके लिए नोडल अधिकारी नामित किया जा रहा है। संबंधित सीएचसी-पीएचसी के अधीक्षकों को भी आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

-डॉ. संजय जैन, सीएमओ, अयोध्या
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें