फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: जूट बैग निर्माण का हुनर सीख आत्मनिर्भर बनेंगी महिलाएं

Mon, 01 Jun 2026 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। महिलाओं और युवतियों को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से वडोदरा स्वरोजगार विकास संस्थान (आरसेटी) अयोध्या की ओर से जूट बैग निर्माण का निशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक महिलाएं और युवतियां सात जून तक अपना पंजीकरण करा सकती हैं। प्रशिक्षण का नया बैच 10 जून के आसपास शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन




इसमें 35 प्रतिभागियों का एक बैच संचालित किया जाएगा। बैच प्रशिक्षण के दौरान जूट बैग निर्माण की तकनीक, कटिंग, सिलाई, डिजाइनिंग और विपणन से जुड़ी जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण का उद्देश्य महिलाओं को ऐसा कौशल प्रदान करना है, जिससे वह स्वयं का रोजगार स्थापित कर सकें और अपनी आय बढ़ा सकें।



राममंदिर निर्माण के बाद से जिले में जूट उत्पादों की बाजार में लगातार मांग बढ़ रही है। ऐसे में जूट बैग निर्माण का प्रशिक्षण महिलाओं के लिए रोजगार का बेहतर माध्यम साबित हो सकता है। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद प्रतिभागियों को स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन




संस्थान की ओर से अधिक से अधिक महिलाओं और युवतियों से प्रशिक्षण कार्यक्रम का लाभ उठाने की अपील की गई है। पंजीकरण के लिए आधार कार्ड, बैंक पासबुक, राशन कार्ड, पैन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र और पासपोर्ट आकार के फोटो की आवश्यकता होगी। इच्छुक अभ्यर्थी संस्थान पहुंचकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।



इनसेट -



घर बैठे शुरू कर सकती हैं रोजगार



आरसेटी अयोध्या के प्रशिक्षक अजीत मौर्य ने बताया कि प्रशिक्षण पूरी तरह निशुल्क रहेगा। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को जूट बैग तैयार करने का व्यावहारिक ज्ञान दिया जाएगा। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद महिलाएं घर से ही जूट बैग निर्माण का कार्य शुरू कर आय अर्जित कर सकती हैं। बताया कि सात जून तक पंजीकरण होगा और 10 जून के आसपास प्रशिक्षण बैच शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें