फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: महिला पर हमला, बेहोश होकर गिरी

Fri, 17 Apr 2026 10:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। कोतवाली क्षेत्र के नोखे का पुरवा (पं. दीनदयाल नगर) में पुरानी रंजिश को लेकर महिला पर जानलेवा हमला और लूट का मामला सामने आया है। पीड़िता आरती मौर्या ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 14 अप्रैल को शाम करीब चार बजे वह गली से अपने घर जा रही थीं। आरोप है कि पहले से घात लगाए बैठे पड़ोसी सुमना देवी, अर्चना मौर्या, अंजनी मौर्या, आकाश, उमेश मौर्य व अन्य लोगों ने गाली देते हुए लोहे की रॉड व डंडों से हमला कर दिया। चोट लगने से आरती बेहोश होकर गिर पड़ीं। बीच-बचाव करने पहुंची एक महिला को भी आरोपियों ने पीटा।
विज्ञापन

पीड़िता के अनुसार हमलावर उनके गले से सोने का मंगलसूत्र छीनकर भाग निकले। घटना में उनके सिर पर गंभीर चोट आई। पुलिस ने एंबुलेंस के जरिये उन्हें दर्शननगर मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है। तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने पुलिस के सामने ही परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें