फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: लूट में वांछित 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

Wed, 18 Nov 2026 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
रुदौली। महिलाओं से लूट की दो वारदात में वांछित इनामी अपराधी को बुधवार को लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर रौजागांव ओवरब्रिज के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की पहचान कस्बे के पूरे मलिक मोहल्ला निवासी सद्दाम के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने 12 फरवरी को फिरोजपुर पवारान-कूढ़ासादात संपर्क मार्ग पर नहर पुलिया के पास तीन महिलाओं से सोने के जेवर छीने थे। 25 फरवरी को रहीमगंज धौरहरा में एक बुजुर्ग महिला से भी छिनैती की थी। दोनों मामलों में कोतवाली रुदौली में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्य ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मवई, रौनाही और रुदौली में लूट, चोरी, गैंगस्टर और आर्म्स एक्ट समेत आठ मामले दर्ज हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें