फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: अंडरपास की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Sun, 29 Nov 2026 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
हनुमतनगर। सूखापुर गांव के ग्रामीणों ने अंडरपास की मांग को लेकर रविवार को निर्माणाधीन रिंग रोड पर प्रदर्शन किया। एनएचएआई के अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने धरना स्थगित कर दिया। ग्रामीण सोमवार को सुबह 10 बजे फिर से प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

जिले में फोरलेन अयोध्या रिंग रोड का निर्माण चल रहा है। सूखापुर के ग्रामीणों ने 23 नवंबर को जिलाधिकारी से मिलकर अंडरपास की मांग की थी। ग्रामीणों का कहना है कि भरोसा मिलने के बावजूद कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। रविवार को रिंग रोड का निर्माण कार्य सूखापुर गांव की बस्ती के पास पहुंचा। इसके बाद ग्रामीणों ने रिंग रोड जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे एनएचएआई के स्ट्रक्चर इंचार्ज अभय मिश्रा ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
धरने का नेतृत्व जिला पंचायत सदस्य देवता प्रसाद पटेल और प्रधान प्रतिनिधि सतीशचंद्र पांडेय ने किया। नेताओं ने बताया कि सोमवार को सुबह 10 बजे फिर से धरना दिया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान इन्द्रप्रताप पटेल उर्फ रिंकू, सोनू, राम सजन, पिंटू और राम औतार समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे। अधिकारियों के ठोस कदम न उठाने पर आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें