फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: चौकीदार की हत्या के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Mon, 03 Feb 2025 09:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
रानी बाजार। थाना पूराकलंदर अंतर्गत खैपुर में शनिवार के देर रात अज्ञात बदमाशों ने एक गेस्ट हाउस के चौकीदार ध्रुव कुमार की लोहे के राड से पिटाई कर दी थी। जिला अस्पताल में रविवार इलाज के दौरान मौत हो गई। पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों को सौंप दिया गया। परिजन अंतिम संस्कार ना करके शव को अपने निवास ले आए। घटना के विरोध में अयोध्या-रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर शव रखकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। जानकारी होने पर उप जिलाधिकारी सोहावल अभिषेक सिंह आए और परिजनों को समझाया-बुझाया, तब जाकर ग्रामीण माने। क्षेत्राधिकारी आशुतोष तिवारी की उपस्थिति में शव का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान पूर्व विधायक रामू प्रियदर्शी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


सोमवार को पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हत्या की निंदा करते हुए कहा भाजपा के जंगलराज में दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों और गरीबों की चीख कोई सुनने वाला नहीं है। यूपी सरकार दलितों पर अत्याचार का पर्याय बन गई है। उनके साथ पीड़ित परिवार से मिलने वालों में कोषाध्यक्ष अब्दुल हकीम ,रामसागर रावत , रोहित यादव ,राजेश यादव, रवि चौधरी ,संजय प्रियदर्शी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें