फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: सौर ऊर्जा के क्षेत्र में उद्यमी बन सकेंगी गांव की महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। सौर ऊर्जा के क्षेत्र में अब गांव की महिलाएं भी उद्यमी बन सकेंगी। जिले के 11 विकासखंडों (ब्लॉकों) में 22 सोलर शॉप खोली जाएंगी। इनके माध्यम से गांवों की स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। प्रेरणा ओजस योजना के तहत प्रदेश के 17 चुनिंदा जिलों में सोलर सिटी अयोध्या को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर से अपने उपक्रम प्रेरणा ओजस के तहत सौर ऊर्जा के क्षेत्र में स्वयं सहायता समूहों की महिला सदस्यों को ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार उपलब्ध कराने की पहल की गई है। इसके लिए जिले के हर ब्लॉक में दो सोलर शॉप खोली जाएंगी। इनका संचालन महिलाओं के समूहों की ओर से किया जाएगा। इन महिलाओं को समय-समय पर प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा।
एक सोलर शॉप के संचालन की जिम्मेदारी एक स्वयं सहायता समूह को सौंपी जाएगी। इस समूह की 10 महिलाएं संयुक्त रूप से अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगी। इन सोलर शॉप में सौर ऊर्जा से जुड़े सभी उत्पाद बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। इतना ही नहीं हर गांव में तैनात की जाने वाली सूर्य सखियों को सोलर पैनल और सोलर स्ट्रीट लाइट की मरम्मत के लिए आवश्यक सामग्री भी यहां पर मिल सकेगी। इसके लिए सौर ऊर्जा का उपभोग करने वाले ग्रामीणों के साथ सूर्य सखियों को जिला मुख्यालय नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन



इस बारे में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की जिला मिशन प्रबंधक सरिता वर्मा ने अमर उजाला को बताया कि यह महिलाओं को उद्यमी बनाने दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। सोलर शॉप के माध्यम से होने वाली आमदनी से समूह की महिलाएं आर्थिक रूप से स्वावलंबी बन सकेंगी। इससे वे अपने परिवार की देखभाल और जरूरतों को पूरा करने में भी सक्षम बनेंगी। सोलर शॉप के संचालन के लिए चयन प्रकिया शुरू करते हुए सभी ब्लॉकों के क्लस्टर लेवल फेडरेशन (सीएलएफ) के माध्यम से प्रस्ताव मांगे गए हैं। अंतिम रूप से फाइनल किए गए समूह का नाम खंड विकास अधिकारी की ओर से भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें