फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: आभूषणों व बहुमूल्य वस्तुओं की कराई गई वीडियोग्राफी

Wed, 05 Aug 2026 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
34--- फोटो नीरज कुमार (अमर उजाला)---श्रीराम मंदिर से रामलला का दर्शन करते श्रद्धालु। ट्रस्ट
विज्ञापन
अयोध्या। राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण के बाद ट्रस्ट के वित्तीय अभिलेखों और बैंक खातों की जांच बुधवार को लगातार पांचवें दिन भी जारी रही। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के अधिकारियों ने ट्रस्ट के बैंक लॉकर में सुरक्षित रखे आभूषणों, बहुमूल्य धातुओं और दानस्वरूप प्राप्त वस्तुओं का भौतिक सत्यापन किया। इस दौरान प्रत्येक वस्तु का रिकॉर्ड तैयार करने के लिए वीडियोग्राफी कराई गई और उपलब्ध अभिलेखों से उसका मिलान किया गया।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, लॉकर में सुरक्षित सोने-चांदी की ईंटों के अलावा रामलला को श्रद्धालुओं द्वारा भेंट किए गए बहुमूल्य आभूषण और उपहार भी रखे गए हैं। सत्यापन के दौरान प्रत्येक वस्तु की संख्या, विवरण और गुणवत्ता का परीक्षण किया गया, ताकि बैंक अभिलेखों और ट्रस्ट के रिकॉर्ड का मिलान सुनिश्चित किया जा सके।

इसके साथ ही एसबीआई अधिकारियों ने ट्रस्ट के बैंक खातों से संबंधित दस्तावेजों की भी जांच जारी रखी। इस प्रक्रिया के दौरान ट्रस्ट के अंतरिम महासचिव डॉ. कृष्ण मोहन, अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता जगदीश आपले, चार्टर्ड अकाउंटेंट चंदन राय तथा बैंक के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि विशेष जांच दल (एसआईटी) आवश्यकता पड़ने पर बैंक खातों, वित्तीय लेन-देन और अन्य अभिलेखों से संबंधित विस्तृत जानकारी मांग सकता है। इसी संभावना को देखते हुए बैंक और ट्रस्ट स्तर पर रिकॉर्ड का सत्यापन तथा दस्तावेजों का मिलान किया जा रहा है।

इनसेट

निर्माण कार्यों से जुड़े ठेकेदार भी जांच के दायरे में

सूत्रों के अनुसार, राम मंदिर परिसर में विभिन्न निर्माण कार्यों से जुड़ी कंपनियों, फर्मों और स्थानीय ठेकेदारों के भुगतान संबंधी अभिलेखों की भी जांच की जा रही है। प्रारंभिक पड़ताल में कुछ मामलों में भुगतान प्रक्रिया में संभावित अनियमितताओं की आशंका जताई जा रही है। ऐसे मामलों में संबंधित ठेकेदारों और फर्मों से पूछताछ भी की जा सकती है। ट्रस्ट और जांच एजेंसियां वित्तीय लेन-देन तथा निर्माण कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सभी अभिलेखों का क्रमवार सत्यापन कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें