फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: खतरे के निशान के करीब पहुंची सरयू

Wed, 05 Aug 2026 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
फोटो-52-धीरे धीरे उफनाने की ओर सरयू नदी-संवाद
विज्ञापन
रुदौली। सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है, जिससे तटीय इलाकों में बाढ़ की आशंका बढ़ गई है। बुधवार को नदी का जलस्तर 92.45 मीटर दर्ज किया गया, जबकि खतरे का निशान 92.73 मीटर है। बाढ़ विभाग का अनुमान है कि जलस्तर बढ़ने की यही रफ्तार रही तो बृहस्पतिवार शाम तक नदी खतरे के निशान तक पहुंच सकती है।
विज्ञापन

नेपाल में लगातार बारिश और बैराजों से पानी छोड़े जाने के कारण जलस्तर बढ़ रहा है। तहसीलदार विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि आवश्यकतानुसार सरकारी नावों की व्यवस्था कराई जाएगी। प्रशासन किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें