बीकापुर। प्रयागराज हाईवे पर मंगारी के पास रविवार सुबह तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार अभिमन्यु विक्रम सिंह (36) की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी पत्नी गायत्री सिंह (35) गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन
इनायत नगर के अछौरा निवासी अभिमन्यु और गायत्री रविवार सुबह बाइक से सुल्तानपुर क्षेत्र में रिश्तेदारी जा रहे थे। चौरे बाजार पुलिस चौकी क्षेत्र के बिसुही नदी पुल के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मारी और चालक मौके से भाग गया। चौरे बाजार पुलिस चौकी प्रभारी बुद्धिमान सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दंपती को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर पहुंचाया। पुलिस दुर्घटना करने वाले वाहन की तलाश कर रही है।