फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: नवरात्र से पहले वैष्णो देवी जाने वाली ट्रेनें फुल

Sat, 14 Mar 2026 10:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू हो रहा है। इसके चलते वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ गई है। अयोध्या कैंट और धाम रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली जम्मू और वैष्णो देवी कटरा जाने वाली ट्रेन में सीटों की अधिक मांग है। ट्रेन में 15 से 30 मार्च तक सीटें पूरी तरह भर चुकी हैं और वेटिंग तीन अंकों के पार है। कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस (13151) ट्रेन में 30 मार्च तक की सीटें फुल हैं और वेटिंग 165 के पार चल रही है।
विज्ञापन

वहीं, सेकंड ऐसी में बुकिंग 20 के आस-पास दिख रही है। यह ट्रेन कोलकाता टर्मिनल से चलकर वाराणसी, अयोध्या कैंट, लखनऊ और सहारनपुर के रास्ते जम्मूतवी पहुंचती है। इसके अलावा अयोध्या कैंट और धाम से कोई सीधी ट्रेन नहीं है, लेकिन 16 मार्च को गोंडा से अमरनाथ एक्सप्रेस (12587) में कुछ हद तक राहत दिख रही है। स्लीपर में 80 और ऐसी तृतीय श्रेणी में 60 के आस-पास वेटिंग दिखा रहा है। कैंट स्टेशन अधीक्षक पीआर मीणा ने बताया कि नवरात्र के दौरान हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाते हैं, जिससे इस रूट की ट्रेनों में अचानक दबाव बढ़ जाता है।

ट्रेन में सीट न मिले तो इन विकल्पों से पहुंच सकते हैं जम्मू
वैष्णो देवी जाने वाली ट्रेनों में लंबी वेटिंग के बीच श्रद्धालु वैकल्पिक मार्ग से जम्मू पहुंच सकते हैं। अयोध्या कैंट और धाम से पहले लखनऊ, वाराणसी या दिल्ली तक ट्रेन से पहुंचकर वहां से जम्मू या कटरा के लिए चलने वाली दूसरी ट्रेनों में आरक्षण कराया जा सकता है। इसके अलावा कई यात्री लखनऊ या दिल्ली तक कन्फर्म टिकट लेकर वहां से बस या अन्य ट्रेन का सहारा भी ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें