फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: अमर शहीद जगदंबा पांडेय चौक के नाम से जाना जाएगा देवकाली बाईपास चौराहा

विज्ञापन
अमर शहीद जगदंबा पांडेय को नमन करते महापौर।
विज्ञापन
अयोध्या। कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर सपूत जगदंबा प्रसाद पांडेय की स्मृति को चिरस्थायी बनाने के लिए देवकाली बाईपास स्थित चौराहे का नामकरण अमर शहीद जगदंबा पांडेय किया गया है। कार्यक्रम में सामाजिक सरोकार के तहत अमर शहीद जगदंबा प्रसाद पांडेय की प्रतिमा स्थापित कराने का भी निर्णय लिया गया, जिससे आने वाली पीढ़ियां उनके त्याग और बलिदान से प्रेरणा ले सकें।
विज्ञापन


बलिदान दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने शिलापट्ट का अनावरण कर चौराहे का विधिवत लोकार्पण किया। महापौर ने कहा कि देश की एकता और अखंडता अमर शहीदों के बलिदान से ही सुरक्षित है। हमारे सैनिक सीमाओं पर अपने प्राणों की आहुति देकर देश की रक्षा करते हैं, इसलिए उनका सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। नगर निगम सैनिकों और उनके परिवारों के सम्मान के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। उन्हें गृहकर और जलकर में राहत दिलाने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम का संचालन भाजपा नमामि गंगे के जिला अध्यक्ष बृजेश त्रिपाठी ने किया। आयोजन अमर शहीद के पुत्र विजय पांडेय सूरज ने किया था। इस मौके पर वीर नारी शीला पांडेय, भाजपा नेता गोकरन द्विवेदी, मंडल अध्यक्ष हेमंत जायसवाल, आलोक द्विवेदी, सुनील शास्त्री, पार्षद राजकरण, पार्षद प्रतिनिधि मंसूर अहमद, पूर्व पार्षद मनोज श्रीवास्तव, सुनीता उपाध्याय, पूर्व प्रधान जगदीश चतुर्वेदी, सुबोध चतुर्वेदी सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें