फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: डेढ़ करोड़ की लागत से बनेगा उत्सव भवन

Thu, 12 Feb 2026 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
बीकापुर। मैरिज लॉन, गेस्ट हाउस की सुविधा गांव में ही उपलब्ध होगी। शासन की महत्वाकांक्षी योजना के तहत ब्लॉक क्षेत्र के खजुरहट में 1.41 करोड़ रुपये की लागत से जिले के पहले उत्सव भवन का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए भूमि चयन की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन

प्रदेश में जिला स्तर पर कुल 71 उत्सव भवन बनने हैं। अयोध्या जिले के लिए खजुरहट ग्राम पंचायत का चयन हुआ है। कार्य योजना को मूर्तरूप देने के लिए डीएम की अध्यक्षता में छह सदस्यीय निगरानी समिति बनाई गई है। समिति में सीडीओ, एडीएम, जिला पंचायत राज अधिकारी, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग और अधिशासी अभियंता विद्युत को रखा गया है। उत्सव भवन में मांगलिक कार्यों के लिए शादी घर, पार्किंग सुविधा सहित अन्य सुविधाएं मुहैया होगी।
जल्द मिलेगी 70 लाख की प्रथम किस्त : पंचायत सचिव नरेंद्र वर्मा ने बताया कि प्रथम किस्त राशि के बतौर 70 लाख रुपये शीघ्र ही पंचायत के खाते में पहुंच जाएंगे। अभी समतलीकरण कराया जा रहा है। ग्राम प्रधान शकुंतला सोनी ने ग्राम सभा का उत्सव भवन चयन करने के लिए शासन का आभार जताया है। उत्सव भवन बनने से ग्रामीणों को मांगलिक व सामाजिक कार्यक्रमों के लिए कम कीमत में बेहतर सुविधा मुहैया हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें