फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: यूपी प्री स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता का समापन, 600 खिलाड़ियों ने किया क्वालीफाई

Fri, 17 Apr 2026 10:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। डाभासेमर स्टेडियम में आयोजित 29वीं यूपी प्री स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हो गया। चार दिवसीय इस प्रतियोगिता में प्रदेश के 36 जनपदों से आए कुल 1470 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें से 600 खिलाड़ियों ने प्री स्टेट के लिए क्वालीफाई किया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राममंदिर मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह, एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी, प्रवीण यादव, यूपी रायफल एसोसिएशन के अध्यक्ष श्याम सिंह यादव मौजूद रहे। अतिथियों ने विजयी प्रतिभागियों को पदक एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। 13 अप्रैल को साफ्टवेयर में गड़बड़ी के कारण कोई भी मुकाबला नहीं हो सका। 14 अप्रैल को पहले दिन 300 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जबकि 15 अप्रैल को सर्वाधिक 700 खिलाड़ी मैदान में उतरे। 16 को 400 और अंतिम दिन 17 अप्रैल को 70 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कोच शनि वर्मा ने बताया कि जो खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में सफल हुए हैं, वे अगस्त माह में दिल्ली में आयोजित स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

वहीं, कुछ पंजीकृत खिलाड़ी जो अयोध्या में भाग नहीं ले सके, उन्हें नोएडा में आयोजित प्रतियोगिता में अवसर दिया जाएगा। एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं में शूटिंग खेल के प्रति तेजी से रुचि बढ़ रही है, जो प्रदेश के लिए सकारात्मक संकेत है। इस सफल आयोजन में क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सेना, उमंग पाठक, फाल्गुनी चौधरी, भास्कर पांडेय, वत्सल राय, राजवीर रावत और अशरफ का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें