फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: मंडल में 17,887 स्कूल आईएसवीएमपी पोर्टल से जुड़े

Fri, 17 Apr 2026 10:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
-बसों का निरीक्षण करती आरटीओ प्रशासन रितू सिंह।
विज्ञापन
अयोध्या। मंडल में इंटीग्रेटेड स्कूल व्हीकल मॉनिटरिंग पोर्टल (आईएसवीएमपी) के माध्यम से स्कूली वाहनों की निगरानी के लिए व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। परिवहन विभाग, शिक्षा विभाग और प्रशासन के संयुक्त प्रयास से स्कूल वाहनों को मानक अनुरूप बनाने की दिशा में तेजी आई है। मंडल के कुल 17,887 स्कूलों को पोर्टल से जोड़ा जा चुका है। इनमें से 4,516 स्कूलों का डेटा पोर्टल पर अपलोड किया गया है, जबकि 3,803 स्कूलों का निरीक्षण भी पूरा किया जा चुका है। शेष स्कूलों का डेटा अपलोड और निरीक्षण कार्य तेजी से जारी है।
विज्ञापन

आईएसवीएमपी पोर्टल के जरिए स्कूलों को अपने वाहनों, चालकों और आवश्यक दस्तावेजों का अनिवार्य पंजीकरण करना होता है। इस प्रणाली में वाहन की फिटनेस, बीमा, चालक का लाइसेंस और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां दर्ज की जाती हैं, जिससे प्रशासन को हर वाहन की पूरी जानकारी तुरंत उपलब्ध हो जाती है। इससे अनफिट और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर प्रभावी नियंत्रण संभव हुआ है। परिवहन विभाग की टीमें लगातार निरीक्षण कर रही हैं और जिन स्कूलों में कमियां पाई जा रही हैं, उन्हें तत्काल सुधार के निर्देश दिए जा रहे हैं। आरटीओ (प्रशासन) ऋतु सिंह ने बताया कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें